|
अब त्रिआयामी वेब ब्राउजिंग |
|
इंटरनेट
|
|
शनिवार , , 20 सितम्बर |
इस टुल को क्रांतिकारी खोज बताया गया है. ऑस्ट्रेलिया की एक कम्पनी एक्ज़िटरियलिटी ने गुरूवार को एक मुफ्त टूल लॉच किया है, जो प्रयोक्ता को त्रिआयामी वेब ब्राउजिंग का अनुभव देता है.
मेलबॉर्न की इस कम्पनी का कहना है कि उनकी यह अप्लिकेशन कोई भी सामान्य वेबसाइट त्रिआयामी वातावरण मे प्रदर्शित कर सकती है. इसके अलावा कोई अवतार आसपास घूमते हुए अन्य लोगों के सम्पर्क मे आ सकता है जो उसी साइट को देख रहे हों.
यह अप्लिकेशन 4 एमबी की है, और इसे यहाँ से डाउनलोड किया जा सकता है. इसकी मदद से प्रयोक्ता फेसबुक और ओर्कुट जैसी साइटों को वर्चुअल कमरों मे बदल सकते हैं. इसके अलावा प्रयोक्ता अपने वर्चुअल कमरों को अपनी मर्जी से सजा भी सकते हैं.
(तरकश.कॉम इस टूल की कार्यशैली के प्रति जवाबदेय नहीं है. प्रयोक्ता अपने विवेक से डाउनलोड एवं प्रयोग करें)
|
|