|
पेरासिटामोल देने से बच्चों को दमा हो सकता है |
|
स्वास्थ्य
|
|
मंगलवार , , 23 सितम्बर |
जिन बच्चों को जरूरत से ज्यादा पेरासिटामोल (एक तरह का दर्द निवारक कोम्पोनेंट) दिया जाता है, उनमें दमे और एग़्जमा होने की दर बढ जाती है.
एक सर्वे से पता चला है कि 6-7 साल के अधिकतर बच्चों को, जिनमे की दमे के लक्षण पाए गए हैं, 1 साल की उम्र में पेरासिटामोल दिया गया होता है.
छोटे बच्चों मे बुखार आना आम है. और बुखार की रोकथाम के लिए पेरासिटामोल दिया जाता है. लेकिन उसके अधिक सेवन से आगे चलकर बच्चों को दमे और एग्ज़मा होने की सम्भावना 50% तक बढ जाती है.
यह शोध ऑकलेंड विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल स्टडी ऑफ अस्थमा एंड एलर्जी कार्यक्रम के तहत की गई. इसमें 31 देशों के 2 लाख बच्चों की जाँच की गई थी.
|
|