सर्च इंजिन के बादशाह गूगल का मोबाइल फोन जिसे ‘जी-फोन” भी कहा जाता है, आज लॉंच किया जाना है.
यह मोबाइल अमरीका के मोबाइल ऑपरेटर टी मोबाइल द्वारा लॉंच होगा. इसे ताइवान की एच.टी.सी. कम्पनी ने बनाया है और यह गूगल के अंड्रोइड सोफ्टवेर से संचालित है.
गूगल का एंड्रोइड ओपरेटिंग सिस्टम तेज और प्रभावी बताया गया है. खास बात यह है कि यह सोफ्टवेर ओपन सोर्स है, यानि कि कोई भी इसके कोड का इस्तेमाल मोबाइल अप्लिकेशन बनाने मे कर सकता है.
गूगल ने पीछले साल ओपन हेंडसेट ग्रुप नामक एक समूह बनाया था, जिन्होने एंड्रोइड का विकास किया है.
गूगल का यह फोन अगले माह तक अमरीकी बाजार मे आएगा. इसकी शुरूआती कीमत $199 है, जो 8जीबी आइफोन के बराबर है.
ऐसे देखा जाए तो यह एपल के बहुचर्चित आइफोन के बराबर की कीमत का है, लेकिन एपल आइफोन जीफोन से अधिक सुंदर और व्यवस्थित है. लेकिन बताया जा रहा है कि जी-फोन की अप्लिकेशन आइफोन से कहीं अधिक अच्छी है.
भारत मे यह फोन कब तक उपलब्ध होगा, इस बारे मे कोई जानकारी फिलहाल नही है.