Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

सेल फोन के प्रयोग से बच्चों को कैंसर हो सकता है
स्वास्थ्य
बुधवार , , 24 सितम्बर
तरकश ब्यूरो



Image

सेल फोन अथवा मोबाइल फोन आज लोगों का सबसे प्रिय गैजट है, लेकिन बच्चों द्वारा इसका प्रयोग खतरनाक है.

एक शोध से पता चला है कि 20 वर्ष के कम आयु के लोगों के द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग करना काफी घातक होता है और उनको दिमागी कैंसर होनी की सम्भावना काफी बढ जाती है.

स्वीडन के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के द्वारा सिद्ध किया कि बच्चों द्वारा मोबाइल फोन का प्रयोग घातक है क्योंकि उस समय उनका दिमाग पूर्ण विकसित नहीं होता है और खोपडी भी नाजुक होती है. जिससे मोबाइल के रेडिएशन दिमाग पर काफी असर डालते हैं.

इससे इन बच्चों मे आगे चलकर ग्लाइओमा जैसा दिमागी कैंसर होने की सम्भावना 5 गुना बढ जाती है. इसके अलावा इससे उनके न्यूरोन सिस्टम पर भी असर पडता है.

20 वर्ष की उम्र के बाद सेल फोन का प्रयोग करना कम घातक होता है क्योंकि दिमाग तब तक पूर्ण विकसित हो चुका होता है.

स्वीडिश वैज्ञानिकों द्वारा किया गया यह अध्ययन चौंकाने वाला है. 

 




टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: