newsite.jpg
बीग बेंग प्रोजेक्ट को झटका, अप्रैल 2009 तक बन्द
विज्ञान
शुक्रवार , , 26 सितम्बर
तरकश ब्यूरो



Image

यूरोपियन न्यूक्लियर एजेंसी (सर्न) द्वारा जारी बहुचर्चित बीग बेंग प्रोजेक्ट को बीच मे ही रोक देना पडा है. और अब वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह प्रोजेक्ट अब अप्रैल 2009 तक ही शुरू हो पाएगा.

यह प्रोजेक्ट एल.एच.सी. की पाइपलाइन में हीलियम के रिसाव के बाद रोकना पडा. एल.एच.सी. को हेड्रोन की बीम को तेजी से गुजारने के लिए बनाया गया था और प्रोजेक्ट के आगामी चरणों में हेड्रोन की बीम को दो दिशाओं से प्रवाहित कर आपस में टकराना था. लेकिन प्रथम चरण के बाद ही दो सुपरकंडक्टिंग एलेक्ट्रोमेग्नेट के बीच की परत से हीलियम का रिसाव शुरू हो गया था. इस गैस का उपयोग एल.एच.सी की सतह को ठंडा रखने के लिए किया जा रहा था.

अब इसकी मरम्मत के काम में और उसके बाद परीक्षण के लिए दो – तीन महीनों का समय जाएगा. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन यह प्रोजेक्ट अप्रैल 2009 तक फिर से शुरू नहीं हो पाएगा.
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें