|
पर्याप्त गर्म माहौल बच्चों को दमे के दौरे से बचाता है |
|
स्वास्थ्य
|
|
शनिवार , , 27 सितम्बर |
न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने अपनी एक शोध मे बताया है कि यदि घर का वातावरण पर्याप्त गर्म रखा जाए तो बच्चों को दमे के दौरे पडने की सम्भावना काफी कम हो जाती है.
वैज्ञानिकों ने 409 ऐसे बच्चों का परीक्षण किया जो दमे की शिकायत से पीडित हैं. 1 सप्ताह तक उन्हे घर में पर्याप्त गरमी मे रखा गया और घर को ठंड से बचाने के लिए हीटर का उपयोग किया गया.
1 सप्ताह की नतीजों से पता चला कि, बच्चों मे खांसी और कफ की शिकायत काफी कम हो गई थी.
हालाँकि यह भी सच है कि न्यूजीलैंड जैसे ठंडे वातावरण वाले देश में इस तरह की रोकथाम उपयोगी सिद्ध हो सकती है. भारत जैसे गर्म देश में ठंड की समस्या उतनी नही होती है. न्यूजीलैंड के 25% बच्चों मे दमे की शिकायत देखी गई है, जो कि काफी चिंताजनक है.
|
|