|
हवाई जहाज जितने बडे पक्षी के अवशेष मिले |
|
विज्ञान
|
|
मंगलवार , , 30 सितम्बर |
इंग्लैंड मे एक ऐसे पक्षी के अवशेष मिलें हैं जिसके पंख किसी छोटे हवाई जहाज के पंखों जितने बडे थे. ये पक्षी उस समय समुद्र के उपर उडा करते थे. यह वह इलाका है जहाँ इस समय दक्षिण पूर्व इंग्लैंड स्थित है.
इस पक्षी के अवशेष लंदन के पूर्वी इलाके से निकाले गए और ये अवशेष 5 करोड साल पहले के बताए गए हैं.
वैज्ञानिक गेराल्ड माइर के अनुसार, यह पक्षी किसी छोटे हवाई जहाज जितना बडा था. आज के वातावरण के हिसाब से वे बहुत विचित्र पक्षी रहे होंगे. उनके दाँत नहीं थे, लेकिन दाँतों जैसे ही दूसरे अवयव थे जिससे वे दूसरे प्राणी पकडा करते थे.
इस पक्षी का नाम डसोमिस एम्यूनस रखा गया है.
|
|