|
विवाहेतर संबंधों से जान भी जा सकती है |
|
समाज
|
|
शुक्रवार , , 03 अक्टूबर |
विवाहेतर संबंध रखने वाले लोग सावधान रहें, क्योंकि इससे ना केवल समाज में उनकी बदनामी हो सकती है बल्कि उनकी जान भी जा सकती है.
यह तब और भी गम्भीर हो सकता है यदि आपको सरदर्द की शिकायत रहती हो.
इटली के संशोधकों ने अपनी शोध में पाया है कि जो लोग अपने साथी से छिपाकर कोई और भी संबंध रखते हैं, उनके जीवन मे इतना तनाव आ जाता है कि उनमें माइग्रेन होने की सम्भावना कई गुना बढ जाती है.
रिसर्च टीम के प्रमुख लोरेंजो पाइनेसी के अनुसार, विवाहेतर संबंध रखने वाले पुरूष ग्लानि का अनुभव करते हैं और वे इतने तनाव मे रहते हैं कि उन्हे माइग्रेन या हाइपर टेंशन हो जाता है. जो जानलेवा भी हो सकता है.
इसलिए वैज्ञानिकों की सलाह है कि इस तरह के संबंधो से बचना चाहिए और ब्रेन स्केन करवाते रहना चाहिए.
|
|