|
छिपे रचनाकार को जगाती है यह “जादू की टोपी” |
|
विज्ञान
|
|
शनिवार , , 04 अक्टूबर |
सिडनी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी टोपी विकसित की है जो इंसान के अन्दर छिपे कलाकार को जगाती है और इसे पहनने के बाद इंसान वह कार्य भी कर सकता है, जो उसके लिए अनजान रहे हों.
यह टोपी मैग्नेटिक सिग्नल प्रवाहित करती है और दिमाग के अमुक हिस्सों को बंद और चालू कर उनसे महत्वपूर्ण कार्य करवा सकती है.
हैलमेट जैसी दिखने वाली यह टोपी अभी परीक्षण के अधीन है.
सिडनी मे कुछ स्वयंसेवकों पर परीक्षण किया गया और उन्हें यह टोपी 15 मिनट तक पहनाई गई. उसके बाद उनको घोडे और मेढक के चित्र बनाने को कहा गया. आधे स्वयंसेवकों ने इन दोनों जानवरों के चित्र अधिक सटीकता से बनाए.
प्रोफेसर एलन स्नाइडन के अनुसार, हम सब के अंदर एक महामानव छिपा हुआ होता है. हमारे अंदर असाधारण रचनात्मकता और गणितीय क्षमताएँ होती है. लेकिन रोजमर्रा के कामों मे उलझे होने की वजह से हम उन्हे पहचान नहीं पाते और जागृत नहीं कर पाते. यह टोपी इन्ही क्षमताओं को उजागर करती है.
यह कैसे काम करती है?
इस टोपी में बायीं तरह 8 आकार का चुम्बक लगा होता है जो एक सर्किट से जुडा होता है. यह चुम्बक मैग्नेटिक सिग्नल प्रवाहित करता है. बायीं तरफ का दिमाग दायीं तरफ से थोडा अधिक कार्यशील होता है.
ये मैग्नेटिक सिग्नल दिमाग के बायें हिस्से को प्रभावित करते हैं, जिससे दाँया हिस्सा अधिक सक्रिय हो जाता है. इंसान की रचनात्मकता दिमाग के दाँये हिस्से से नियंत्रित होती है. चूँकि यह हिस्सा अधिक सक्रिय हो जाता है तो इंसान की रचनात्मक क्षमता भी बढ जाती है.
|
|