|
दोस्तों का एक मजाक, जो अब गूगल कैलकुलेटर का हिस्सा है |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
सोमवार , , 06 अक्टूबर |
|
बायें पूल मापते विद्यार्थी और दायें ओलिवर स्मूट जूनियर
|
अमरीका के मेसेसुएट्स शहर के एवेन्यू पूल पर पूल की लम्बाई दर्शाने वाली एक तख्ती लगी है, जिसमें पूल की लम्बाई 364.4 स्मूट दी गई है.
आप यह सोचेंगे कि यह स्मूट क्या है? क्या यह कोई नई माप पद्धति है जिसे यहाँ के विश्वप्रसिद्ध संस्थान एम.आई.टी. के इंजीनियरों ने बनाया है?
यह सच भी है और गलत भी. वास्तव स्मूट सचमुच में एक माप पद्धति तो है, लेकिन इसे किसी इंजीनियरिंग दल ने नहीं बनाया है, बल्कि इसे दोस्तों के एक समूह ने मजाक ही मजाक मे बनाया है.
1958 के एक ठंडी शाम इस संस्थान के विद्यार्थियों का एक दल पूल के किनारे बैठा था. अचानक ही उनके दिमाग में आया कि क्यों ना इस पूल को मापा जाए. और उनका मापदंड का पैमाना बना एक विद्यार्थी, ओलिवर स्मूट जुनियर.
उस समय ओलिवर की लम्बाई 5 फीट 7 इंच थी. ओलिवर ने पूरी पूल को दंडवत लैटकर मापा. पूरी लम्बाई हुई 364.4 स्मूट, जो 2164.8 फीट के बराबर होती है.
उसके बाद यह दल इस कार्रवाही को भूल भी गया. ओलिवर भी अपने काम में लग गए. लेकिन एक दिन उनको किसी ने कहा कि क्या वे जानते हैं कि उनका स्मूट मार्क आज भी कायम है.
आज यह माप गूगल कैलकुलेटर का हिस्सा भी है.
|
|