|
“बॉस की दादागीरी” प्राग ऐतिहासिक मानव स्वभाव का प्रभाव है |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
मंगलवार , , 07 अक्टूबर |
ऑफिस में बॉस द्वारा दिखाई जाने वाली ‘दादागीरी” अथवा कडक स्वभाव मानव के प्राग ऐतिहासिक स्वभाव पर आधारित है.
ऑस्ट्रेलिया के एक विश्वविद्यालय ने अपनी शोध मे पाया कि इतने साल बीत जाने के बावजूद कुछ ऐसे लक्षण हैं जो मानव आज भी प्रदर्शित करता है. ऑफिस में बॉस द्वारा अपनी ही बात के सही होने का आग्रह रखना और कर्मचारियों से सख्ती से पेश आना उसी स्वभाव का एक हिस्सा है.
प्राग ऐतिहासिक मानव अपने इलाके की रक्षा के करने के लिए दूसरों पर अपना प्रभाव प्रदर्शित करता था, और दूसरों को अपने द्वारा तय किए गए मानदंड मानने के लिए मजबूर करता था.
आज करोडों साल बाद भी मानव का यह स्वभाव उसके साथ रहता है. एक निश्चित पद पर आने के बाद व्यक्ति अपने अधीन लोगों पर आधिपत्य जमाने का प्रयास करने लगता है. और इसके लिए और कोई नहीं भूतकाल के उसके पूर्वजों का व्यवहार जिम्मेदार होता है.
|
|