|
गूगल ने लॉंच किया ब्लोगसर्च का नया अवतार |
|
इंटरनेट
|
|
मंगलवार , , 07 अक्टूबर |
गूगल ने अपनी ब्लोगसर्च सुविधा का नया अवतार लॉंच किया है. अब गूगल ब्लोगसर्च पर एक नए प्रकार का होमपेज उपलब्ध है जो चिट्ठों पर प्रकाशित सामग्री को श्रेणियों मे विभाजित कर प्रदर्शित करता है.
गूगल के प्रोडक्ट मैनेजर माइकल कोहेन ने गूगल के आधिकारिक ब्लॉग में लिखा कि, क्या आप जानते हैं हर दिन लाखों लोग ब्लॉग लिखते हैं. हमें खुशी है कि अब हम इन सभी प्रविष्ठियों को संग्रहित और वर्गीकृत कर प्रस्तुत कर रहे हैं.
इसके लिए गूगल ने अपनी समाचार सेवा के मोड्यूल का इस्तेमाल किया है. अब ब्लॉग में लिखी जा रही पोस्टों को उनके विषय के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है और फिर उन्हे समूह मे प्रकाशित किया जाता है. इससे पाठक एक निश्चित विषय पर आधारित सभी पोस्टों को एक साथ देख सकते हैं.
यही नहीं यह समूह एक टाइमलाइन भी दिखाता है, जिससे पाठक को पता चलता है कि प्रस्तुत पोस्ट ब्लॉग जगत में कितनी लोकप्रिय है.
|
|