|
प्रियंका को अधिक फूटेज देने से कंगना नाराज |
|
बॉलिवुड की खबरी
|
|
गुरुवार , , 09 अक्टूबर |
मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में अहम रोल कर रही कंगना रणौत नाराज हो गई हैं. उनकी शिकायत है कि फिल्म के प्रोमो में प्रियंका चोपडा को ही जगह दी जा रही है और उन्हे दिखाया ही नही जा रहा.
फिल्म के पोस्टरों मे भी प्रियंका चोपडा छाई हुई हैं, जो फैशन मे एक महत्वपूर्ण पात्र निभा रही हैं. कंगना का कहना है कि फिल्म मे उनका रोल इतना भी छोटा नही है कि उन्हे कोई महत्व ही ना दिया जाए.
मधुर की यह फिल्म फैशन जगत के घमासान पर आधारित है जो दिवाली पर रिलीज होगी.
|
 Recommend this article... |