newsite.jpg
पारदर्शी कपडों के बाद अब पारदर्शी कारें
विज्ञान
शनिवार , , 11 अक्टूबर
तरकश ब्यूरो



Image

जापान के कुछ वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे कार चला रहे ड्राइवर को अपने आसपास पारदर्शी आवरण दिखाई देगा, जो वाहन चलाने में उसकी मदद करेगा.

ड्राइवर जिस कार को चला रहा होगा, उस कार के दरवाजे “गायब” हो जाएँगे और ड्राइवर को ना केवल सामने परन्तु अपने दायें और बायीं तरफ के दृश्य भी आराम से नजर आएँगे.

टोक्यो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक “ट्रांसपेरेंट कोकपिट” नामक एक सिस्टम पर काम कर रहे हैं. इस सिस्टम में गाडी के दरवाजों पर लगे काँच के पास कैमेरे लगे होते हैं जो, दायीं और बायीं तरफ के दृश्यों को कैद करते हैं.

उसके बाद ये दृश्य दरवाजों के अन्दर लगी रेट्रो रिफ्लेक्टिव सतह पर प्रोजेक्ट की जाती है. पारदर्शिता का सटीक अनुभव कराने के लिए दृश्यों को जरूरत के हिसाब से छोटा बडा किया जाता है और ड्राइवर की आँखों की स्थिति को परखने के लिए स्टीरियो कैमेरा का इस्तेमाल किया जाता है.

उसके बाद ड्राइवर को ऐसा लगता है मानो कार में दरवाजे है ही नहीं, उसे अपने आसपास के सभी दृश्य आराम से दिखाई देते हैं.

अभी यह तकनीक परीक्षण के शुरूआती दौर में है, लेकिन वैज्ञानिक इसके व्यवसायिक उपयोग को लेकर निश्चिंत हैं.




टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें