|
हर आदमी स्पाइडमैन! दिवार पर चढना होगा आसान |
|
विज्ञान
|
|
सोमवार , , 13 अक्टूबर |
हाल ही में एक ऐसे सुखे गोंद का आविष्कार किया गया है, जिससे भविष्य में स्पाइडमैन पहनता है वैसे कपडे विकसित किए जा सकेंगे जिसे पहनकर कोई भी सामान्य व्यक्ति फर्राटे से दिवार पर चढ पाएगा.
यह गोंद छिपकली के दिवार पर चिपकने की क्षमता से 10 गुणा अधिक कारगर है और अन्य गेको आधारित गोंदों से मजबूत है.
1 वर्ग इंच का गोंद 100 किलो वजन को थामे रख सकता है, और आसानी से उखाड़ा और फिर से चिपकाया जा सकता है.
ज्योर्जिया विश्वविद्यालय के ज़ोंग ली वांग के अनुसार, स्पाइडमैन जो करता है वह अवास्तविक है, लेकिन यह गोंद वास्तविक है.
यह गोंद, कार्बन के अतिसुक्ष्मों कणों से मिलकर बना है जिसके बाहरी सतह पर घुंघराले रेशे लगे होते हैं. जब इस गोंद को किसी सतह पर दबाया जाता है तो ये घुंघराले रेशे फैल जाते हैं और सतह के साथ चिपक जाते हैं. लेकिन किसी विशेष कोण से खींचने पर आसानी से छूट भी जाते हैं. इससे इस गोंद को बारबार चिपकाया भी जा सकता है और उखाडा भी जा सकता है.
ज़ोंग ली वांग के अनुसार यदि भविष्य मे जरूरत महसूस की गई तो स्पाइडमैन जैसी पोशाक भी बनाई जा सकती है.
|
|