|
जल्द ही मानसिक शक्ति बन जाएगी हाथ और पैरों का विकल्प |
|
सोमवार , , 13 अक्टूबर |
दूनिया में इस समय कुछ ऐसे उपकरणों का विकास हो रहा है जिससे इंसान की मानसिक शक्ति उसके हाथ और पैरों का विकल्प बन जाएगी.
दूनिया में इस समय कुछ ऐसे उपकरणों का विकास हो रहा है जिससे इंसान की मानसिक शक्ति उसके हाथ और पैरों का विकल्प बन जाएगी. उदाहरण के तौर पर कोई विकलांग व्यक्ति मात्र अपनी मानसिक शक्ति का इस्तेमाल कर अपनी व्हिलचेर चला पाएगा अथवा कोई शिक्षक दूर बैठे बैठे भी जान पाएगा कि उसके विद्यार्थी पढाई मे मन लगा रहे हैं या नहीं.
कैलिफोर्निया स्थित कम्पनी न्यूरोस्काई ने हाल ही में एक हैडसेट जारी किया जिसका नाम है माइंडसेट. इस हैडसेट को पहनने के बाद कोई भी खिलाडी मात्र अपनी विचारशक्ति का इस्तेमाल कर कम्प्यूटर खेल को नियंत्रित कर सकता है.
यह डिवाइज यह देखता है कि खिलाडी की मानसिक स्थिति कैसी है, वह क्या सोच रहा है, और फिर उस हिसाब से वह उस खिलाडी के कम्प्यूटर अवतार को नियंत्रित करता है.
कुछ ऐसा ही डिवाइज जापान की कीयो विश्वविद्यालय के संशोधकों ने भी बनाया है. भविष्य मे इस तरह के कई और उपकरण बाजार में आएँगे. विशेषज्ञों के अनुसार भविष्य में शिक्षक दूर बैठे बैठे ही कक्षा ले सकेंगे और अपने हैडगीयर को पहनकर प्रत्येक विद्यार्थी की मानसिक स्थिति का आकलन लगा पाएँगे. यही नहीं विकलांग व्यक्ति मात्र अपने विचारों के आधार पर और कार चालक मात्र अपनी सोच के आधार पर अपने अपने वाहन चला पाएँगे.
|
|