|
बच्चे बढाते हैं माँ की चतुरता |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
बुधवार , , 15 अक्टूबर |
जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो ना केवल घर में खुशियाँ आती है बल्कि उस बच्चे की माँ का वैचारिक स्तर भी बढ जाता है!
एक नई शोध से यह साबित हुआ है कि बच्चे के जन्म और माँ की दिमागी क्षमता में गहरा संबंध है.
जब कोई महिला गर्भ धारण करती है तो उसका दिमाग खुद को री-वायर करता है, ताकि वह महिला मातृत्व के लिए तैयार हो सके. जब बच्चे का जन्म होता है तब माँ की बौद्धिक क्षमता अपने चरम तक पहुँच जाती है और जो बाकी की जिंदगी तक कायम रहती है.
रिचमंड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मादा चूहों पर परीक्षण कर इस बाबत आँकडे प्राप्त किए हैं. उनके परीक्षण से मालूम हुआ कि जब कोई चुहिया बच्चे को जन्म देती है तब उसकी खाना ढूंढने और सूंघने की क्षमता कई गुना बढ जाती है.
इससे यह भी साबित हुआ कि माँ बनने से महिलाएँ कई प्रकार के रोगों से छुटकारा भी पा लेती है, लेकिन इस बारे में जान नहीं पाती.
|
|