|
भविष्य के कम्प्यूटर स्वयं बनेंगे, इस दिशा में मिली पहली सफलता |
|
तकनीक
|
|
शुक्रवार , , 17 अक्टूबर |
यूरोप के वैज्ञानिकों के एक दल ने एक क्रांतिकारी खोज की है, जो भविष्य में self-assembling यानि कि स्वयं-जुडने वाले कम्प्यूटर बनाने की दिशा में पहला लेकिन महत्वपूर्ण कदम है.
वैज्ञानिकों की इस टीम ने एक ऐसी सर्किट बनाई है जो स्वयं तैयार हो जाती है. अब तक बनाई जा रही सर्किट पैटर्न को एक सेमीकंडक्टर चिप के उपर दबाव के साथ जोड़कर तैयार की जाती है.
लेकिन इन वैज्ञानिकों की टीम ने अपने अध्ययन के लिए मोबाइल इलेक्ट्रान के साथ एक लम्बे ओर्गेनिक मोलेक्यूल (quinquethiophene) को लिया जो सेमीकंडक्टर का कार्य देता है, तथा उसे एक लम्बी कार्बन चेन के साथ जोड दिया जो कि एंकर का कार्य देता है.
उसके बाद इस टीम ने उस सर्किट बॉर्ड को प्रि-प्रिंटेड इलेक्ट्रोड के साथ नए quinquethiophene सोल्यूशन में डूबाया. उनके अध्ययन ने दिखाया कि, नए मोलेक्यूल अपने आप चिप से जुडने लगे और उन्होनें एक इलेक्ट्रोड और दूसरे इलेक्ट्रोड के बीच पूल बना दिया.
फिलिप्स रिसर्च लेबोरेटरी के डेगा डे लिउ के अनुसार, यह उसी तरह काम करता है जिस तरह से डी.एन.ए. काम करता है. हमारा जेनेटिक कोड निर्देशों की एक शृंखला जारी करता है, जिसको पढकर अणु एक दूसरे से मिलकर उस इंसान की पूरी सरंचना बना देते हैं. ठीक इसी तरह से भविष्य में विभिन्न कम्पाउंड एक दूसरे से मिलकर पूरी सर्किट बना देंगे.
लेकिन इस समय जो सबसे बड़ा व्यवधान दिखाई दे रहा है वह यह कि इस तरह की सर्किट की क्रियाशीलता काफी कम होती है. लेकिन इस दिशा में हो रहे प्रयोगों से इसमें सुधार किया जा सकता है.
भविष्य में केवल कुछ एक कमांड देकर पूरा कम्प्यूटर सिस्टम अपने आप तैयार किया जा सकेगा.
|
|