|
तेंदुलकर के नाम एक और किर्तिमान, लारा का रिकार्ड तोड़ा |
|
खेल जगत
|
|
शुक्रवार , , 17 अक्टूबर |
सचिन तेंदुलकर ने आज इतिहास रचते हुए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का लारा का 11,953 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन सचिन अपना 15वां रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट मे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए.
सचिन ने यह उपलब्धि 152वें टेस्ट मैच में 247 पारियां खेलते हुए प्राप्त की है. उनकी औसत 54.23 की है और उन्होने 39 शतक और 49 अर्धशतक बनाए हैं.
लारा ने 131 टेस्ट की 232 पारियों में 52.88 की औसत की मदद से 11,953 रन बनाए थे, इसमें 34 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं. पिछले साल विश्वकप के दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.
|
|