|
भविष्य में आपके जूते करेंगे आपके iPod को रिचार्ज |
|
तकनीक
|
|
रविवार , , 19 अक्टूबर |
क्या आप अपने iPod अथवा अन्य एमपी3 प्लेयर पर गाने सुनने के शौखिन हैं और बार बार बैटरी खत्म हो जाने से दुखी हैं तो यह खबर आपको थोड़ी खुशी दे सकती है.
जापान की के कम्पनी एनटीटी ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह इस तरह के जूते बना रही जिन्हे पहनकर चलने से वे बिजली पैदा करेंगे.
इन जूतों मे छोटा सा जनरेटर होगा जो जूते के पानी भरे तलवो से जूडा होगा. जब कोई व्यक्ति उन जूतों को पहनकर चलेगा तो तलवों पर पड रहे दबाव की वजह से उसमें मौजूद पानी टर्बाइन को घूमाएगा जो बिजली पैदा करेगा.
यह जूते अभी 1.2 वॉट्स बिजली पैदा कर सक्ते हैं, जो किसी भी iPod जैसे म्यूजिक प्लेयर के लिए पर्याप्त है. यानि इन जूतों को पहनकर जब तक आप चलते रहेंगे , iPod की बैटरी कम नही होगी.
अभी इन जूतों को और भी परिष्कृत किया जा रहा है, और ये 2010 तक बाजार में आ जाएँगे.
|
|