|
बैंगनी टमाटर बचाएगा कैंसर से |
|
स्वास्थ्य
|
|
बुधवार , , 29 अक्टूबर |
बैंगनी रंग का टमाटर कौतुहल जगा सकता है, लेकिन यह टमाटर प्राकृतिक नहीं है बल्कि जेनेटिक रूप से परिष्कृत किया गया है.
जॉन इन सेंटर से संशोधकों ने एक ऐसा टमाटर का विकास किया है जो इस तरह के एंटी ऑक्सिडेंट बनाता है जो कैंसर से लडने में सहायक हो सकते हैं.
यह टमाटर, स्नेपड्रेगन नामक एक फूल के जीन का संवनन करके बनाया गया है. इस प्रकार के जेनेटिक बदलाव से टमाटर का रंग भी लाल की बजाय बैंगनी हो जाता है.
वैज्ञानिकों ने इस प्रकार से तैयार नई नस्ल के टमाटर को कुछ चूहों को खिलाया. इन चूहों के अंदर जेनेटिक तरीके से कैंसर के लक्षण पैदा किए गए थे. वैज्ञानिकों ने पाया कि इस टमाटर का सेवन करने वाले चूहों के शरीर से कैंसर के लक्षण कम हो गए.
इस शोध से जुडी वैज्ञानिक कैथे मार्टिन के अनुसार, आज के जमाने में हम सम्पूर्ण आहार नहीं लेते हैं. इसकी भरपाई के लिए इस तरह के अधिक बायोएक्टिव कम्पाउंड के सेवन से हमको लाभ मिल सकता है. लेकिन जो लोग समुचित पौष्टिक आहार लेते हैं, उन्हें इसकी जरूरत नहीं रहती है.
|
|