|
प्रसूति के प्रकार का निर्धारण करेगा नया सोफ्टवेर |
|
स्वास्थ्य
|
|
गुरुवार , , 30 अक्टूबर |
प्रसूति पीडा से पीड़ित महिला का ऑपरेशन करना है अथवा सामान्य प्रसूति करवानी है इसका निर्णय लेने में डॉक्टरों की मदद करने के लिए एक सोफ्टवेर बनाया गया है.
अमेरिका की फ्लोरिडा विश्वविद्यालय ने प्रिंसीपी नामक सोफ्टवेर बनाया है. यह सोफ्टवेर वायरलेस सेंसरों से युक्त है. इन सेंसरों की मदद से यह सोफ्टवेर प्रसूति पीडा के दौरान गर्भ की गतिविधियों पर नजर रख सकता है.
अधिकतर मामलों मे यदि प्रसूति पीड़ा लम्बे समय तक चलती रहती है तो डॉक्टर ऑपरेशन करने को मजबूर हो जाते हैं, लेकिन उनको यह तय करने में कि “अब ऑपरेशन करना पडेगा” या “अभी और इंतजार कर सकते हैं” यह सोफ्टवेर मदद कर सकता है.
|
|