|
दो साल में तैयार हो जाएगी उडने वाली कार |
|
तकनीक
|
|
बुधवार , , 05 नवम्बर |
फिल्म लवस्टोरी 2050 में भविष्य के मुम्बई को दिखाया गया था, जहाँ हवा में कारें उड़ती दिखाई देती हैं. लेकिन अब हमको और आपको इतना लम्बा इंतजार नहीं करना पडेगा. अगले दो साल के भीतर हवा में उडने वाली कार एक वास्तविकता हो सकती है.
ऑटोवोलेंटर के नाम से जानी जाने वाली उडनकार मोलेर इंटरनेशनल द्वारा बनाई जा रही है जो फेरारी के 599 जीटीबी मॉडल पर आधारित होगी.
यह कार कुछ कुछ हेलिकॉप्टर के सिद्धांत पर काम करेगी. इसमें 8 शक्तिशाली थ्रस्टर होंगे जो इस कार को हवा में सीधे उपर उठा देंगे और बाद में यह कार हवा में तैर सकेगी.
हवा में उडाने के लिए इस कार के पीछे वेन लगाए गए हैं जो थ्रस्ट पैदा कर कार को आगे धकेलेंगे.
यह कार जमीन पर 160 कि.मी प्रतिघंटा और हवा में 240 कि.मी. प्रतिघंटे की रफ्तार से उड सकेगी. हवा में यह अधिकतम 120 किलोमीटर और जमीन पर 240 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएगी. हवा में यह कार अधिकतम 5000 मीटर की ऊँचाई तक जा सकेगी.
और इसकी कीमत? अनुमानित कीमत है करीब 1 करोड 25 लाख रूपए.
|
|