|
लुप्त हो चुके जीव फिर से जीवित हो पाएँगे |
|
विज्ञान
|
|
गुरुवार , , 06 नवम्बर |
जापान के वैज्ञानिकों ने तब एक उल्लेखनीय सफलता हासिल की जब उन्होने एक मृत कोष से एक जीवित चूहा बना लिया. वैज्ञानिकों के 16 से डीप फ्रिज में रखे चूहे के मृत कोष से जीवित चूहा बनाया.
इसके लिए वैज्ञानिकों ने -20 डिग्री तापमान पर रखे गए एक मृत चूहे के शरीर से कोष निकाल कर उसे एक चूहिया के गर्भ में स्थापित किया, और उस मृत चूहे का क्लोन तैयार करने में सफलता हासिल की.
इससे विलुप्त हो चुके जीवों के फिर से जीवित होने की सम्भावना बढ गई है, क्योंकि उनके अवशेष भी धरती के पट के नीचे लगभग इतने ही तापमान यानि कि -20 डिग्री पर मौजूद होते हैं.
इस परियोजना से जुडे एक शीर्ष वैज्ञानिक तेरुहिको वाकायामा ने कहा, इस नई तकनीक से विलुप्त जीवों के फिर से अवतरित होने की सम्भावना बढ गई है.
लेकिन अभी काफी चुनौतियाँ बाकी हैं. मिसाल के तौर पर, मृत चूहे के कोष से उसका क्लोन चूहा तो बनाया जा सकता है क्योंकि चूहे की प्रजाति अभी जीवित है और उस कोष को किसी चूहिया के गर्भाशय में स्थापित किया जा सकता है. लेकिन विलुप्त प्राणियों के संदर्भ में यह सम्भव नहीं होगा.
लेकिन फिर भी वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी है. अब यह दल कोशिश कर रहा है कि किसी मृत मेमल के कोष को हाथी के गर्भ में स्थापित कर उसका क्लोन या फिर मिलता जुलता प्राणि तैयार किया जा सके. अगर ऐसा हो सका तो यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी.
|
|