newsite.jpg
ट्रैफिक मैनेजमेंट सीखीए चींटियॉ से
रोचक तथ्य और जानकारी
सोमवार , , 10 नवम्बर
तरकश ब्यूरो



Image

किसी व्यस्त सडक पर वाहन चलाते हुए ट्रैफिक जाम में फंस जाना किसी दु:स्वप्न से कम नहीं है. लेकिन हम इंसान इस गम्भीर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, यदि हम चींटियों से कुछ सबक लें.

जी हाँ, चींटियों का ट्रैफिक मैनेजमेंट सभी जानवरों से बेहतर होता है.

चींटियो का दिमाग 2,50,000 कोषों से बना है, जो इस श्रेणी के कीडों मे सबसे अधिक है. डॉ. डर्क हेलबिंग जो वर्षों से चींटियों के व्यवहार पर शोध करते आए हैं, के अनुसार चींटियों का दिमाग ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए परिष्कृत होता है. 
 
उनकी टीम ने एक प्रयोग कर चींटियों के ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को समझने का प्रयत्न किया. उन्होनें चींटियों के एक घर से चीनी की चासनी भरे एक प्याले को जोडने वाले दो रास्ते बनाए. एक रास्ता पतला और एक थोडा बडा था.

चींटियों ने पहले पतले रास्ते को चूना. लेकिन धीरे धीरे जब वह रास्ता चींटियों से भर गया तो वहाँ ट्रेफिक जाम जैसी हालत हो गई. तब वापस लौट रही चींटी ने, प्रवास शुरू कर रही एक अन्य चींटी को दूसरे चौडे रास्ते की तरफ धकेल दिया. और धीरे धीरे चींटियों का आवागमन उस रास्ते से शुरू हो गया.

इस टीम का मानना है कि हम भी इस प्रकार से ट्रैफिक का नियंत्रण कर सकते हैं. जाम से निकलने वाली गाडी का परिचालक यदि जाम की तरफ जा रहे वाहनों को आगाह कर उन्हे दूसरे रास्ते की तरफ भेज दे, तो जाम की समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है.
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें