|
इंटेल बनाएगी जीवन रक्षक उपकरण |
|
स्वास्थ्य
|
|
मंगलवार , , 11 नवम्बर |
कम्प्यूटर चिप बनाने वाली कम्पनी इंटेल जल्द ही जीवन रक्षक उपकरण बनाने जा रही है. इंटेल एक तकनीक विकसित कर रही है जिससे घर पर उपचार प्राप्त कर रहे रोगी को जीवन रक्षक उपकरणों से सहायता प्राप्त हो सकेगी.
वॉल स्ट्रीट जनरल की खबर के अनुसार, इंटेल जल्द ही कुछ स्वास्थ्य संगठनों से गठबंधन कर इन उपकरणों का परीक्षण शुरू करने जा रही है.
इन परीक्षणों से पता चलेगा कि इंटेल के ये नए उपकरण रोगी का स्वास्थ्य सुधारने में कितने मददगार साबित हो सकते हैं. इंटेल ने जिन रोगों के उपचार के लिए उपकरण बनाए हैं उनमें प्रमुख हैं मधुमेह, हाइपर टेंशन और हृदय संबंधी बीमारियाँ.
|
|