|
गूगल ने लॉंच की वीडियो चैट सुविधा |
|
इंटरनेट
|
|
गुरुवार , , 13 नवम्बर |
गूगल ने भी अब वीडियो चैट की सुविधा लॉंच कर दी है. जीमेल के प्रयोक्ता अब चैटिंग के साथ साथ वीडियो चैट की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे.
यह सुविधा इबे के लोकप्रिय टूल स्काइप जैसा ही है. इसमें प्रयोक्ता जीमेल में लोगिन करने के पश्चात वीडियो चैट को शुरू कर सकता है और दूर बैठे अपने मित्र को देखते हुए उससे बात कर सकता है. इसके साथ ही टेक्सट चैट सुविधा तो जारी ही रहती है. इस टूल को जीमेल से डीटेज कर डेस्कटाप पर कहीं भी लगाया जा सकता है.
|
|