|
अब हवाई जहाज में भारहीनता का अनुभव |
|
विज्ञान
|
|
शुक्रवार , , 14 नवम्बर |
यूरोपीय अंतरीक्ष एजेंसी जल्द ही आम लोगों को भारहीनता का अनुभव कराने जा रही है और इसके लिए वह किसी स्पेस शटल का नहीं बल्कि सामान्य हवाई जहाज का उपयोग करेगी.
इस परियोजना के लिए एक एयरबस ए300 हवाईजहाज का इस्तेमाल किया जाएगा. यह जहाज लगभग 30 यात्रियों को बिठाकर 8000 फीट की ऊँचाई पर जाएगा और फिर 45 डिग्री के कोण पर गोल गोल घूमेगा.
हर चक्र में 22 सेकंड तक भारहीनता का अनुभव होगा. हर यात्रा में 30 चक्कर लगाए जाँएगे, जिससे यात्रियों को कुल 11 मिनट तक भारहीनता का आनंद प्राप्त होगा. एक यात्रा की कीमत करीब 1.86 लाख रखी गई है.
अमेरीका की एक कम्पनी ज़ीरो ग्रेविटी कोर्प. पहले से ऐसी ही एक सेवा उपलब्ध करा रही है.
यह सेवा मजेदार भी है और सस्ती भी क्योंकि एक अंतरीक्ष सैलानी को प्रति यात्रा
करीब 30 से 35 मिलियन चुकाने होते हैं. इस लिहाज से यह सेवा काफी सस्ती मानी जा सकती है.
|
|