|
बच्चों का अपना ब्राउज़र किडजुई |
|
इंटरनेट
|
|
बुधवार , , 19 नवम्बर |
इंटरनेट पर बच्चे क्या सर्फ करते हैं, यह उनके अभिभावकों के लिए हमेशा सिरदर्द का विषय रहता है. इंटरनेट एक खुला माध्यम है, और किसी के लिए भी कोई भी साइट वस्तुत: खुली ही होती है.
लेकिन अब इस पर कुछ हद तक रोक लग सकती है. अभिभावक अपने बच्चों को किडजुई जैसी वातावरण पर सर्फिंग करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं.
किडजुई एक नेटवर्किंग और ब्राउजिंग प्लेटफार्म है, जहाँ बच्चे अपना और अभिभावक का एकाउंट बना सकते हैं. यहाँ बच्चे सामान्य सर्फिंग भी कर सकते हैं और सोश्यल नेटवर्क भी बना सकते हैं. यह सेवा मुफ्त और सशूल्क उपलब्ध है. हालाँकि मुफ्त सेवा में कई फीचर उपलब्ध नही हैं.
किडजुई के माध्यम से बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर किसी विषय पर शोध कर सकते हैं, खेल खेल सकते हैं और गृहकार्य की फाइलें साझा भी कर सकते हैं.
अभिभावक के पास प्रति सप्ताह एक ईमेल के द्वारा उनके बच्चे द्वारा देखी गई साइटों का ब्यौरा चला जाता है. इस प्रकार वे ध्यान रख सकते हैं कि उनके बच्चे का झुकाव किस तरह की साइटों और विषयों पर अधिक है.
इस तरह की और भी कई साइटें इंटरनेट पर उपलब्ध है.
|
|