|
मिकी माउस 80 वर्ष का हुआ, जीवन सफर |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
बुधवार , , 19 नवम्बर |
दूनिया के सबसे लोकप्रिय कार्टून पात्र मिकी माउस ने कल अपना 80वां जन्मदिन बनाया. इतने वर्षों बाद भी मिकी माउस बुजुर्ग नहीं हुआ है और आज भी बच्चों ही नहीं युवाओं के बीच भी काफी लोकप्रिय है. मिकी का जीवन काफी उतार चढाव भरा रहा है:
- नवम्बर 18, 1928 : मिकी माउस पहली बार न्यूयार्क थिएटर में प्रदर्शित किया गया.
- 1930 : अखबारों में मिकी माउस की कॉमिक स्ट्रिप प्रकाशित होनी शुरू हुई
- 1931 : जर्मनी ने मिकी माउस पर पाबंदी लगा दी. हिटलर को मिकी माउस बिल्कुल भी पसंद नहीं था.
- 1932 : वाल्ट डिजनी को मिकी माउस के लिए अकादमी पुरस्कार मिला
- 1933 : मिकी माउस घडी की बिक्री शुरू हुई
- 1935 : मिकी माउस पहली बार रंगीन हुआ.
- 1944 : राष्ट्रपति आइज़नहोवर ने पहले विश्वयुद्ध के सैनिकों के लिए “मिकी माउस” कोड वर्ड चुना.
- 1972 : न्यूजीलैंड के एक व्यक्ति ने अपना नाम बदल कर मिकी माउस रख लिया और चुनावों में खडा हुआ. उसके घोषणापत्र में था कि वह सबको मुफ्त में चीज़ देगा.
- 1978 : हॉलीवुड हॉल ऑफ फेम में मिकी माउस को स्थान मिला
- 1983 : 30 साल के अंतराल के बाद मिकी माउस फिर से रूपहले पर्दे पर लौटा
- 2008 : सउदी अरब के एक क्लर्क ने मिकी माउस को शैतान का कीडा कहा और उस पर पाबंदी लगाने की वकालत की.
- 2023 : “आपका अपना मिकी”. मिकी माउस का चित्र कॉपीराइट से मुक्त हो जाएगा. हर कोई इस चित्र का इस्तेमाल कर सकेगा.
|
|