newsite.jpg
भविष्य में जासूसी करेंगे पक्षियों जैसे रोबोट
तकनीक
बुधवार , , 26 नवम्बर
तरकश ब्यूरो



Image

ये रोबोट पक्षी जितने बड़े हैं और पँख भी फडफडाते हैं, इसलिए कोई भी इन्हे आम पक्षी समझ सकता है लेकिन ये वास्तव में जासूसी उपकरण हैं. ये दुश्मन के ठिकानों की तस्वीरें खींचते हैं, वहाँ की आवाजें रिकार्ड करते हैं और जरूरत पडने पर हमला भी कर सकते हैं.

इन्हें माइक्रो एरियल व्हिकल कहा जाता है. यह अमरीकी सेना का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जो व्राइट पेटर्सन एयरफोर्स बेस की एक टीम द्वारा बनाए जा रहे हैं.

इस टीम को उम्मीद है कि इस श्रेणी के पक्षी जितने बडे उपकरण 2015 और कीडे जितने बडे उपकरण 2030 तक पूरी तरह से कार्यरत हो जाएँगे.

पक्षी के आकार के उपकरण पँख फडफडाते हैं, लेकिन इसका उद्देश्य सिर्फ जमीन पर मौजूद लोगों को धोखा देना होता है, क्योंकि ये वास्तव में एक अन्य प्रोपेलर की मदद से उडते हैं और पँख फडफडाना मात्र धोखा देने के लिए होता है. लेकिन कीडॉं के आकार के रोबोट पँखों की सहायता से ही उडेंगे.

विशेषज्ञ अब इन्हे इस तरह से सेंसरों से लैस कर रहे है जो इन्हे दिवारों से टकराने से बचाएगा. भविष्य में इन्हे रसायनिक हथियारों से भी लैस किया जाएगा.


 



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें