|
भविष्य के रोबोट जो होंगें बिल्कुल हमारी तरह |
|
तकनीक
|
|
शनिवार , , 29 नवम्बर |
|
डॉ. लोला केनमेरो और उनका रोबोट
|
दूनिया भर के वैज्ञानिक इस समय इस तरह के रोबोट बनाने में व्यस्त हैं जो बिल्कुल इंसानों की तरह हों. वे ना केवल हमारी तरह चलते हों और सोचते हों बल्कि उनमें भावनाएँ भी हों.
होंडा का असिमो काफी हद तक इंसान की नकल कर लेता है लेकिन उसमें इंसानों की तरह भावनाएँ समझने और व्यक्त करने की क्षमता नहीं है.
लेकिन यूरोप के कुछ संशोधक अब रोबोट में भावनाएँ पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.
हार्टफोर्डशायर विश्विद्यालय की डॉ. लोला केनमेरो, ऐसे ही एक प्रोजेक्ट की प्रमुख हैं. इनका दल ऐसे रोबोट बना रहा है जो ना केवल इंसान की भावनाओं को समझेंगे बल्कि व्यक्त भी करेंगे.
इस प्रोजेक्ट का नाम है Feelix यानि कि ‘Feel, Interact, eXpress’ (महसूस करो, घूल मिल जाओ, और व्यक्त करो). ये ऐसे रोबोट होंगे जो इंसानों के साथ बात करेंगे और भावनाएँ भी व्यक्त करेंगे.
डॉ. लोला ने कहा, हमारा लक्ष्य है ऐसे रोबोट बनाना जो समय के साथ अधिक समझदार बनते जाएँ. वे इंसानों से बात करें और उनसे काम करना सीखें. भावनाओं के प्रति सवेंदनशील बनें.
इस दल ने पहले रोबोट का प्रोटोटाइप भी बना लिया है. यह प्रोटोटाइप इंसान की हरकतों को समझ कर उसकी नकल उतार सकता है. भविष्य में और सुधार होने पर यह रोबोट इंसानों की ही तरह काम करेगा.
|
|