|
बढ रही गर्मी की वजह से चन्द्रयान ने लिया ग्रीष्मकालीन अवकाश |
|
विज्ञान
|
|
सोमवार , , 01 दिसम्बर |
भारत के पहले मानवरहित चन्द्र अभियान के तहत भेजे गए उपग्रह चन्द्रयान 1 ने ग्रीष्मकालीन अवकाश लिया है और इस पर लगे उपकरणों को जनवरी माह तक बंद कर दिया गया है.
पिछले दिनों सूर्य, चन्द्रमा और चन्द्रयान एक ही दिशा में आ गए थे इससे यान का तापमान 50 डिग्री तक बढ गया था और वैज्ञानिकों को इसे ठंडा करने के लिए त्वरित कदम उठाने पडे थे.
इस समय चन्द्रयान को चन्द्र से 1200 डिग्री और सूर्य से 1300 डिग्री गर्मी प्रति वर्ग मीटर मिल रही है. इस गर्मी से यदि यान को ना बचाया जाए तो इस पर लगे उपकरण खराब हो सकते हैं.
|
|