Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ रहे तनाव से अमेरिका चिंतित
विश्व दर्पण
सोमवार , , 01 दिसम्बर
तरकश ब्यूरो



Image

मुम्बई हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ रहे तनाव ने अमेरिका की मुश्किलें बढा दी है. एक तरफ मनमोहन सिंह सरकार पर दबाव है कि वह तुरंत कुछ बडे कदम उठाए. देश की जनता में आक्रोश की भावना देखते ही बन रही है और युपीए सरकार के लिए यह शुभ संकेत नहीं है.

तब जब कि अगले आम चुनाव कुछ ही महीनों बाद हैं मनमोहन सिंह के पास काफी कम समय बचा है. मंगलवार को कैबिनेट की आला टीम की मीटिंग होनी है जिसमें कुछ और कडे कदम उठाए जाने पर विचार होगा. खबर है कि भारत पाकिस्तान के साथ रेल और हवाई सम्पर्क तथा द्विपक्षीय बातचीत बंद कर सकता है.

दूसरी तरफ पाकिस्तान ने सोची समझी चाल के तहत बयान जारी किया है कि वह अफगान सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को भारत पाक सीमा पर तैनात करेगा ताकी देश को भारत के संभावित हमले से बचाया जा सके. यह कदम अमेरिका को चिंता में डाल सकता है क्योंकि पश्चिमी कबिलाई इलाकों में अमेरिका को पाक सेना की बहुत जरूरत है.

पाकिस्तान को उम्मीद है कि अमेरिका भारत पर दबाव बनाकर उसे एकदम कडे कदम जैसे कि पाक स्थित आतंकवादी केम्पो पर हमले करने से रोक देगा.




टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: