|
चित्रों में छिपे संदेश को पहचानता है यह सोफ्टवेर |
|
तकनीक
|
|
मंगलवार , , 02 दिसम्बर |
|
| स्टेगनोग्राफी तकनीक से बने चित्र |
न्यू जर्सी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, अमेरिका के एक संशोधक यून शी ने एक ऐसा सोफ्टवेर विकसित किया है जो चित्रों में छिपाए गए संदेशों की पहचान कर सकता है.
यह सोफ्टवेर डिजिटल चित्रों में ट्रिक एडिटिंग के द्वारा छिपाए गए संदेश को पढ सकता है.
शी ने कहा कि, उन्होनें ऐसा सोफ्टवेर प्रोग्राम बनाया है जो चित्रों में मौजूद अलग पडते पिक्सल की पहचान कर लेता है और फिर उन्हें मूल चित्र से अलग कर उसे पढ सकता है.
यह सोफ्टवेर स्टेगनोग्राफी तकनीक के द्वारा लिखे गए संदेशों की पहचान करने में उपयोगी साबित हो सकता है.
|
|