|
ऐसे मोबाइल फोन जिन्हे चार्ज करने की जरूरत नहीं पडेगी |
|
तकनीक
|
|
बुधवार , , 03 दिसम्बर |
|
| भविष्य के मोबाइल फोन स्वत: चार्ज हो जाएँगे.
|
क्या आपको अपना मोबाइल फोन बार बार चार्ज करना पडता है और इससे आप परेशान हैं? तो शायद आपकी परेशानी दूर हो सकती है.
अमेरिका की आर्टी मेकफेरिन डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर ताहिर कगाइन ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जिससे मोबाइल फोन स्वत: चार्ज होते रहेंगे और उन्हें बिजली से प्लग करने की आवश्यकता नहीं रहेगी. ये मोबाइल फोन आवाज की तरंगों से अपने लिए उर्जा प्राप्त करते रहेंगे.
इसके लिए ताहिर ने जिस पदार्थ का उपयोग किया है उसे पिज़ो इलेक्ट्रिक कहा जाता है. कगाइन के अनुसार यह पदार्थ यदि 21 नेनोमिटर की मोटाई मे इस्तेमाल किया जाए तो शत प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य कर सकता है.
यह खोज कम बिजली की खपत खाने वाले डिवाइजों जैसे कि मोबाइल फोन, लेपटोप, पीडीए और अन्य कम्प्यूटर संबंधित उपकरणों के लिए उपयोगी है. इसके अलावा यह तकनीक सेना के लिए भी उपयोगी है.
यह तकनीक और अधिक विकसित होने के बाद वाणिज्यिक रूप से उपलब्ध होगी और इसके बाद ग्राहकों की लम्बे समय से चली आ रही अधिक क्षमता वाली बैटरी की मांग पूरी की जा सकेगी.
|
|