|
मोबाइल फोन करेंगे घर के उपकरणों का नियंत्रण |
|
तकनीक
|
|
शुक्रवार , , 05 दिसम्बर |
दो तीन साल पहले यदि यह बात कही जाती तो कोई भी यकीन नहीं करता, लेकिन आज दूनिया काफी तेजी से बदल रही है और नए नए उपकरण हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना रहे हैं.
सोचिए आज से एक या दो साल बाद ही हम हमारे घर के लगभग सभी उपकरणों का नियंत्रण दूर बैठे कर सकेंगे और इसमें मदद करेगा हमारा सेलफोन.
नोकिया ने बार्सिलोना शहर में अपने होम कंट्रोल सिस्टम का हाल ही में प्रदर्शन किया. होम कंट्रोल सिस्टम एक रूटर है जो मोबाइल फोन का सम्पर्क विभिन्न घरेलू उपकरणों के साथ स्थापित कर देता है.
इसके बाद प्रयोक्ता मोबाइल फोन से घर पर लगे सुरक्षा उपकरणों को चला सकते हैं, एयरकंडिशनिंग सिस्टम को चालू या बंद कर सकते हैं, यहाँ तक कि पर्दे लगा सकते हैं.
नोकिया इस तकनीक और अधिक विकसित करने जा रहा है, इसके बाद फ्रिज, वॉशिंग मशीन और टीवी जैसे उपकरण भी मोबाइल फोन से ही नियंत्रित हो पाएँगे.
यही नहीं आगे चलकर मोबाइल प्रोग्राम प्रि-फिक्स हो पाएँगे, यानि आप उन्हे पहले से निर्देश देकर छोड सकेंगे. जिसके बाद मोबाइल का ऑटो प्रोग्राम सभी उपकरणों को अपने आप नियंत्रित कर लेगा.
|
|