|
जापान ने तैयार की दूनिया की पहली स्पेस बीयर |
|
तकनीक
|
|
सोमवार , , 08 दिसम्बर |
इंसान ने अंतरिक्ष को वाकई में छू लिया है! अब हम अंतरिक्ष युग में जीने लगे हैं. जापान की एक बीयर बनाने वाली कम्पनी ने स्पेस बीयर लॉंच की है जो अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में उगाई गए पौधों से बनी है.
यह पाँच महीनों के एक प्रोजेक्ट का हिस्सा था, जिसमें आई.एस.एस. में मौजूद रूसी लेबोरेटरी में बार्ली (बीयर बनाने के लिए उपयोग की जानी वाली) को उगाया गया.
इस प्रोजेक्ट में रशियन एकेडमी ऑफ साइंस, जापान की ओकायामा विश्वविद्यालय और जापान की बीयर बनाने वाली कम्पनी सप्पोरो ब्रेवरीज की भागीदारी थी.
सप्पोरो ब्रेवरीज ने अंतरिक्ष में उगाई गई बार्ली से करीब 100 लीटर बीयर तैयार की है, जिसे स्पेस बीयर नाम दिया गया है.
आई.एस.एस. में बार्ली को उगाना, उस प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसमें अतंर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में विभिन्न खाद्य उत्पादों जैसे कि गेहुँ, चने और दालों को उगाया जा रहा है.
भविष्य में अंतरिक्ष में ही आलू को भी उगाया जाएगा. रूस के एक कोस्मोनोट ने कहा, हमें बार्ली की बजाए अंतरिक्ष में आलू उगाने पर अधिक ध्यान देना चाहिए. ताकि अंतरिक्षयात्रियों को एक दिन “घर का” खाना मिल सके.
|
|