newsite.jpg
अकेलेपन के अहसास को कैसे दूर भगाएँ?
स्वास्थ्य
रविवार , , 14 दिसम्बर
तरकश ब्यूरो



Image

क्या आप अकेलेपन की समस्या से पीडित हैं? कुछ युक्तियाँ ऐसी हैं जिनका इस्तेमाल कर इस समस्या को दूर भगाया जा सकता है.

अकेलापन का अनुभव मुख्यत: दो वजहों से होता है. या तो व्यक्ति का परिचित उससे दूर चला जाता है या फिर व्यक्ति स्वयं अपने आपको अपने नजदीकी लोगों से अलग कर देना चाहता है. अकेलापन का अनुभव बाहरी और अंदरूनी हो सकता है. बाहरी अकेलापन तब होता है जब आप शारीरिक रूप से अपने नजदीकी लोगों से दूर हो जाते हैं. अन्दरूनी अकेलापन व्यक्ति के स्वभाव पर निर्भर करता है जब वह अपने आसपास लोगों के होते हुए भी खुद को अकेला महसूस करता है.  

अकेलापन का अनुभव होने पर इतना करें:
  1. एक नोट बनाएँ कि आपको अकेलापन क्यों महसूस हो रहा है. इसकी वजह क्या है? और फिर सोचें की क्या स्थिति हमेशा रहने वाली है?
  2. अपने जैसी सोच वाले लोगों के साथ मित्रता कायम करें. कोई सामाजिक कार्य में मन लगाएँ तथा कोई क्लब की सदस्यता ले लें.
  3. कहीं घूमने जाएँ. इसके अलावा अपने रहने का स्थान यथा सम्भव बदलते रहें. इससे आपका ध्यान बँटेगा और आपका दैनिक जीवन एक जैसा और नीरस नहीं रहेगा.
  4. किताबें पढें और लेखन कार्य करें.
  5. अपनी प्रतिभा का दोहन करें. आप जिस कला में माहिर हों, उसका उपयोग करें और उस कला को और विकसित करने का प्रयत्न करें.
  6. लोगों की मदद करें. किसी सामाजिक संस्था से जुडें, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी.
  7. अथवा किसी मनोचिकित्सक की मदद लें.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें