|
2000 साल बाद ग्लेडिएटर फिर से मैदान में |
|
इतिहास
|
|
सोमवार , , 22 दिसम्बर |
रोम के प्रसिद्ध कोलेज़ियम में कभी रोमन कैदी ग्लेडियटर बनकर एक दूसरे के साथ युद्ध करते थे. कोलेज़ियम में मौजूद दर्शक इस हिंसक भीडंत को अपने मनोरंजन का माध्यम बनाते थे. इस युद्ध का अंत किसी ना किसी कमजोर ग्लेडियटर की मौत के साथ होता था.
अब 2000 साल बाद रोम के कोलेज़ियम में फिर से यही सब होने वाला है. फर्क सिर्फ इतना होगा कि इस बार ग्लेडियटर नकली होंगे और खुनी खेल भी नकली होगा.
कोलेज़ियम को फिर से जीवित करने की यह मुहिम पर्यटन को बढावा देने की एक कोशिश है. इस प्रोजेक्ट से जुडे अम्ब्रेटो बारकोली का कहना है कि, वे आधुनिक युग के लोगों को प्राचीन युग का अहसास देना चाहते हैं. उन्हें वही युद्ध, वही रणनीति और वही योद्धा देखने को मिलेंगे.
यह आयोजन अगले साल किया जाएगा जब सम्राट वेस्पेसियन का 2000वां जन्मदिवस आएगा. सम्राट वेस्पेसियन ने कोलेज़ियम का निर्माण करवाया था.
|
|