|
घर बैठे बनाइए अपना सुपर कम्प्यूटर |
|
तकनीक
|
|
मंगलवार , , 23 दिसम्बर |
एक भारतीय-अमेरीकी वैज्ञानिक ने अपने एक अमेरीकी साथी के साथ मिलकर एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे आप घर बैठे अपना एक सुपर कम्प्यूटर बना सकते हैं.
अमेरिकन यूनिवर्सिटी, मसाचुसेट्स के गौरव खन्ना और क्रिस पॉलिन ने एक विधिवत गाइड तैयार की है जिससे कोई भी वैज्ञानिक अपनी शोध के लिए सुपर कम्प्यूटर बना सकता है. और इसके लिए उन्हें मात्र सोनी का प्ले स्टेशन 3 चाहिए होता है.
अब तक दूनिया भर के वैज्ञानिक अपने शोध कार्यों के लिए सुपर कम्प्यूटर किराए पर लेते थे. इनका खर्च करीब 1 डॉलर प्रति घंटा होता है और करीब 5000 घंटे किराए पर लेने होते हैं. गौरव खन्ना का कहना है कि, लगभग इतने ही खर्च में कोई भी अपना खुद का सुपर कम्प्यूटर बना सकता है और उस पर निर्बाध रूप से कार्य कर सकता है.
पीएस 3 से सुपर कम्प्यूटर बनाने की विधि इस साइट (www.ps3cluster.org) पर मुफ्त उपलब्ध है.
|
|