newsite.jpg
गूगल अर्थ ने ढूंढा जानवरों की नई प्रजातियों वाला अनदेखा जंगल
पर्यावरण
बुधवार , , 24 दिसम्बर
तरकश ब्यूरो



Image

मुम्बई हमलों के बाद से भारत मे गूगल अर्थ का विरोध शुरू हुआ है, और इस अप्लिकेशन के खिलाफ जनहित याचिकाएँ भी दर्ज की गई हैं. लेकिन इस अप्लिकेशन के अपने फायदे भी हैं. और इसमें से एक पिछले दिनों देखने में आया.

वैज्ञानिकों की एक टीम ने गूगल अर्थ की मदद से एक अनदेखा जंगल ढूंढ निकाला है. यह जंगल अफ्रीका के दक्षिण में स्थित मोजाम्बिक देश के उत्तरी इलाके में मौजूद है.

अब तक इस जंगल की मौजूदगी के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं थी. क्योंकि यह जंगल मोजाम्बिक के उस इलाके में स्थित है जहाँ कि विषम परिस्थितियों और गृहयुद्ध जैसी स्थितियों के कारण कोई वहाँ जाना ही नहीं चाहता है.

गूगल अर्थ द्वारा 7000 हेक्टर का यह प्रदेश खोजे जाने के बाद एक ब्रिटिश खोजी दल ने इस इलाके का दौरा किया. यह दल 3 सप्ताह तक इस जंगल में रहा. इस दल ने यहाँ से पेड पौधों की, जानवरों और कीडे मकोडों की सैंकडो नई प्रजातियाँ ढूंढ निकाली है. यहाँ तितलियों की 200 नई प्रजातियाँ भी मौजूद हैं.

इस अभियान से जुडे जोनाथन टिम्बरलेक का कहना है कि, उनकी खोज अभी अधूरी है और भविष्य में और भी कई प्रजातियाँ ढूंढी जा सकेगी. उनका यह भी कहना है कि दूनिया में अभी भी कुछ इलाके ऐसे हैं जिन्हे ढूंढा जाना बाकी है. ये इलाके मोजाम्बिक और पापुआ न्यू गिनी जैसे देशों में मिल सकते हैं.


टिप्पणियाँ (1)add
account processing
द्वारा प्रेषित virendra sahay , जनवरी 02, 2009
I had created and acoount on your website but i am unable to process it because when i enter user name and password it shows some boxes
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें