|
भविष्य के हथियार: दर्द पैदा करने वाली लेजर गन |
|
तकनीक
|
|
शनिवार , , 27 दिसम्बर |
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने एक ऐसी लेजर गन बनाई है जिससे दूर खडे व्यक्ति के शरीर में दर्द पैदा किया जा सकता है. इससे वह व्यक्ति कुछ समय के लिए विचलित हो जाता है और उसे काबू में किया जा सकता है. लेकिन इससे उसकी जान नहीं जाती.
यह हथियार दंगों के समय और दुश्मन को बिना मारे काबू में लेने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है.
Personnel Halting and Stimulation Response (PHaSR) के नाम से मशहूर यह गन दो लेजर बीम छोडती है जिससे सामने वाले व्यक्ति के शरीर के बाहरी हिस्सें में तीव्र जलन पैदा होती है.
इस समय इस गन का परीक्षण चल रहा है और अमेरिकन रक्षा विभाग इस गन का उपयोग जेल में भगदड और मारपीट के दौरान करने वाला है.
|
|