|
पुरूषों को क्यों पसंद आते हैं वीडियो गेम |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
सोमवार , , 29 दिसम्बर |
यह वह सवाल है जिसका जवाब कई महिलाएँ ढ़ूँढ़ रही होंगी कि आखिर पुरूषों को वीडियो गेम से इतना लगाव क्यों होता है?
अब वैज्ञानिकों ने इसका पता लगा लिया है. वीडियो गेम के प्रति अदम्य चाह जीतने के जुनून की भावना से जुडी है.
स्टेनफॉर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि, वीडियो गेम खेलने से पुरूषों के दिमाग का वह हिस्सा जागृत हो जाता है जो उसे किसी खास चीज को हासिल करने का अहसास कराता है. इससे उसे संतुष्टि मिलती है, क्योंकि पुरूषों मे जीतने की अदम्य चाहत जन्मजात होती है.
जितना वे वीडियो गेम में जीत हासिल करते हैं, उतना ही उन्हें खेलने का नशा होने लगता है. इसके विपरीत महिलाएँ जब वीडियो गेम खेलती है तब उनके दिमाग का वह हिस्सा अधिक सक्रिय नहीं होता जो उन्हे जीत का अहसास कराता है. इसी वजह से महिलाएँ वीडियो गेम से अधिक जुड नहीं पाती हैं.
वैज्ञानिकों के अनुसार महिलाएँ भी पुरूषों की तरह वीडियो गेम खेलती जरूर हैं पर न्यूरोलेजिकली, वे जीतने के प्रति उतनी चाहत नहीं रखती जितना कि पुरूष रखते हैं. इसी वजह से पुरूषों को वीडियो गेम से अदम्य चाहत भी होती है.
|
|