|
नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर से भारतीय पुजारी हटाए गए |
|
|
विश्व दर्पण
|
|
मंगलवार , , 30 दिसम्बर |
नेपाल की माओवादी सरकार नेपाल पर से भारत के सम्पर्कों को एक एक करके कम कर रही है. इसका एक प्रमाण यह है कि काठमांडु के अतिप्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में सदियों से पूजा अर्चना करते आए दक्षिण भारतीय पुजारियों को अब हटा दिया गया है और यह जिम्मा अब स्थानीय पुजारियों को दे दिया गया है.
माओवादियों ने ही नेपाल को हिन्दू राष्ट्र से हटाकर धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाया था और अब वे धीरे धीरे देश पर से भारतीय प्रभाव को भी कम कर रहे हैं.
दक्षिण भारतीय भट्टा पुजारी सदियों से पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी माने जाते रहे थे. लेकिन अब उन्हें वहाँ से हटा दिया गया है.
|
|