|
डायनासोर के अवशेषों का सबसे बडा इलाका मिला |
|
पर्यावरण
|
|
गुरुवार , , 01 जनवरी |
वैज्ञानिकों ने चीन में एक ऐसे स्थान को खोज निकाला हैं जहाँ हजारों की संख्या में डायनासोर के अवशेष मिले हैं. वैज्ञानिकों ने जिस स्थान पर यह खोज की है वह चीन के शेनडोंग प्रांत के हुचेंग शहर के पास है.
यह स्थल डायनासोर के अवशेषों की संख्या के लिहाज से दूनिया का सबसे बडा इलाका है. यहाँ थोडी थोडी दूरी पर ही डायनासोर के असंख्य अवशेष मिल रहे हैं. एक स्थल तो ऐसा है जहाँ मात्र 900 फूट / 35 फूट के विस्तार में ही डायनासोर की 3000 हड्डियाँ मिली हैं.
इस स्थान पर कई ऐसे डायनासोर के अवशेष मिले हैं जो काफी महत्वपूर्ण हैं जैसे कि हेड्रोसोर, डक बिल्ड डायनासोर, एंकिलोसोर, टिरेनोसोर और कोएलरस.
इस बडी खोज से वैज्ञानिक इस रहस्य पर से पर्दा उठाने का प्रयत्न करेंगे कि आखिर 6 करोड साल पहले डायनासोर एकाएक गायब कैसे हो गए थे.
|
|