|
नासा ने नए स्पेस बैलून का परीक्षण किया |
|
विज्ञान
|
|
शनिवार , , 10 जनवरी |
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक नए स्पेस बैलून के प्रोटोटाइप का अंटार्टिका मे परीक्षण किया है. यह एक सुपर प्रेसर बैलून है जो सुदूर अवकाश तक जा सकता है.
यह बैलून अंतरीक्ष में 100 दिन तक रह सकता है और अपने साथ भारी वैज्ञानिक उपकरण ले जा सकता है. यह बैलून 7 मिलियन क्यूबिक फीट का है और अपनी तरह का सबसे बडा स्पेस बैलून है.
लेकिन नासा का इरादा 22 मिलियन क्यूबिक फीट का बैलून बनाने का है, जो 1,11,000 फीट की ऊँचाई तक जा सके. यह ऊँचाई नागरीक हवाई जहाज द्वारा प्राप्त की जाने वाली ऊँचाई से 4 गुना अधिक है.
|
|