|
कम नींद यानी तेज जूकाम, सचमुच में! |
|
स्वास्थ्य
|
|
बुधवार , , 14 जनवरी |
कारनेगी मेलोन विश्वविद्यालय के संशोधकों ने पाया है कि जो लोग कम नींद लेते हैं यानी कि रोज 7 घंटे से कम सोते हैं उन्हें शर्दी-जूकाम लगने का खतरा तीन गूना अधिक होता है.
शोध से पता चला है कि नींद का संबंध रोगप्रतिरोधक क्षमता के विकास से जुडा हुआ है. इसी वजह से जब आदमी बिमार होता है तो थका हुआ महसूस करता है. यानी कि भरपूर नींद लेने वाला आदमी अधिक ऊर्जावान होता है क्योंकि वह अधिक स्वस्थ भी होता है.
इस विश्वविद्यालय की टीम ने 153 लोगों के उपर एक प्रयोग किया. उन्होने जाना कि पिछले 14 दिनों मे वे कितने घंटे सोए. इसके बाद अगले 14 दिन तक उनपर नजर रखी गई और इस बीच सभी के नाक में राइनोवाइरस के ड्राप डाले गए जिससे जूकाम होता है.
इसके बाद के नतीजों से पता चला कि उनमें से एक तिहाई लोगों को जूकाम लगी थी. और जो लोग 7 घंटे से भी कम नींद ले रहे थे उन्हें यह बिमारी अधिक घातक तरीके से लगी. यहाँ तक कि जो लोग कम सो रहे थे उनमें जूकाम लगने की दर पाँच गुना अधिक थी.
|
|