|
स्विस चाकू का नया अवतार, लेजर लाइट और फिंगर प्रिंट रिकग्नाइजर |
|
नए गेजेट्स और ऑटो
|
|
गुरुवार , , 15 जनवरी |
मशहूर गैजेट स्विस नाइफ (स्विस चाकू) का आविष्कार हुए 125 साल हो चूके हैं. इस उपलक्ष में इसकी निर्माता कम्पनी विक्टरीनोक्स ने इसका नया अवतार जारी किया है.
इस गैजेट के नए अवतार प्रजेंटेशन प्रो को कंज्य़ूमर इलेक्ट्रोनिक्स शो में प्रदर्शित किया गया. इस चाकू में एक लेज़र लाइट है जिसका इस्तेमाल पावर पोइंट प्रजेंटेशन के समय किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ और यूएसबी ड्राइव भी है. इसका आवरण हमेशा की तरह लाल रंग का है और उपर स्विस मार्क लगा हुआ है. इसमें एक फींग़र प्रिंट रिकग्नाइजर भी है, जो बायोमेट्रिक सेंसर का कार्य देता है.
और कीमत? इसकी कीमत 169.95 डॉलर से लेकर 329.95 डॉलर रखी गई है जो यूएसबी ड्राइव की क्षमता के अनुसार कम या ज्यादा हो जाती है.
|
|