|
सबसे बडा वायरस हमला, 60 लाख विंडोज मशीनें प्रभावित इंटरनेट |
|
इंटरनेट
|
|
सोमवार , , 19 जनवरी |
सुरक्षा कम्पनी एफ सिक्योर ने शुक्रवार को कहा कि इस साल का एक सबसे बडा कम्प्यूटर वायरस हमला पिछले सप्ताह हुआ था जब एक ही सप्ताह में दूनिया की 65 लाख से अधिक विंडोज मशीने इस वायरस की चपेट मे आ गई थी.
यह एक वोर्म है जिसे डाउनडप या कोनफिकर कहा जाता है. इस वोर्म ने अब तक 90 लाख सिस्टम को क्षतिग्रस्त किया है.
लेकिन जिन विंडोज उपभोक्ताओं ने अपने सिस्टम को अपडेट कर रखा है, उन्हे घभराने की आवश्यकता नही है. क्योंकि यह वोर्म पुराने विंडोज सिस्टम को ही प्रभावित करता है.
यह वोर्म 'services.exe' नामक फाइल को ढुंढता है और फिर उसका हिस्सा बन जाता है. उसके बाद वह जटील अलगोरिदम से कई सारे डोमेन बनाता है और एक निश्चित सर्वर से मेलवेर डाउनलॉड कर सिस्टम को धीमा और निष्क्रीय कर देता है.
|
|